अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे ठाकुर द्वारा शेर शाह सूरी रोड पर दो बम धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों के अनुसार, धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। धमाकों से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें आतंकवादी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है। एक सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी कुछ फेंकते दिख रहे हैं, जिसके बाद तेज धमाका होता है।