पंजाब में लगातार लग रहे लंबे बिजली कटों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने अमृतसर में पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कटों के कारण आम जनता, व्यापारी, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल के शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान ने कहा कि लगातार बिजली कटों ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। उन्होंने कहा कि पहले अकाली सरकार के समय बिजली की समस्या कम थी, लेकिन बाद में कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी हालात खराब हैं।