फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी नवां पिंड (अमृतसर ग्रामीण) को काबू किया। पहले उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद पूछताछ के दौरान दो और पिस्तौल तथा आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों में एक विदेशी कंपनी का PX-5 मॉडल पिस्तौल और दो देसी पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों की फायर पावर कम होगी और शहर में अपराध पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इस सफल ऑपरेशन के लिए डीसीपी सिटी, एडीसीपी और एसीपी नॉर्थ समेत पूरी टीम को बधाई दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें