सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रमनदीप सिंह है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को गत दिनों सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद दीपिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सुरक्षा के तहत दीपिका के घर के बाहर सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए हैं।