फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल

Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 12:36 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके भोग समारोह में भाजपा के तीन सांसदों के पहुंचने पर सवाल उठाए। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि इस कदम से 1984 के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता दोषी ठहराए जा चुके व्यक्ति के परिवार के दुख में शामिल होने पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए पूछा कि पार्टी 1984 के पीड़ितों के साथ खड़ी है या सिख विरोधी दंगों के दोषियों के साथ। आप नेताओं ने भाजपा पर वोट बैंक और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया तथा पंजाबियों से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर राजासांसी के हलका इंचार्ज सरबजोत सिंह धंजल, सोनिया मान और केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय गुप्ता सहित अन्य आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें