फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉल गेट के बाहर AAP का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

अमृतकर के हॉल गेट के बाहर आम आदमी पार्टी ने भारत–यूएस ट्रेड डील के विरोध में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि यह समझौता तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि इससे किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यदि भारतीय किसान अपना उत्पाद अमेरिका में बेचेंगे तो उन पर भारी टैक्स लगेगा, जबकि अमेरिकी उत्पाद भारत में कम या बिना टैक्स के आ सकेंगे। इससे देश की खेती और स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता किसान विरोधी है। धालीवाल ने अकाली दल से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की और कहा कि जब तक ट्रेड डील रद्द नहीं होगी, पार्टी का विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें