होली के पावन अवसर पर अमृतसर के जंडियाला गुरु में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर लोग झूमते रहे और माहौल पूरी तरह से होली के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। विभिन्न बाजारों में व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।