फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पूर्व फौजी का शव बरामद, हत्या की आशंका

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 01:16 PM IST

अमृतसर में इंडिया गेट बाईपास के नजदीक एक 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह निवासी निवासी भाई मझ रोड तरनतारन रोड के रूप में हुई है। मरने वाला भारतीय सेना का पूर्व फौजी बताया जा रहा है। पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि रविवार को स्वर्ण सिंह गांव छिडन से वापस घर आ रहा था। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। बुधवार को उनका शव इंडिया गेट के पास मिला। इसके अलावा कुछ दूरी के आगे से उनका स्कूटर भी बरामद हुआ है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस थाना धरिडा ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारी की जसदीप सिंह ने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें