अमृतसर महानगर के छोटा हरिपुरा इलाके के फ्लाईओवर पर रविवार देर रात कार और एक्टिवा सवार के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान एक्टिवा पर सवार कृष्ण नामक युवक और उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अमनदीप अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार चालक एक्सीडेंट के बाद मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक्टिवा और कार को कब्जे में ले लिया है।