फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के डीजीपी नहीं बनेंगे ओ.पी. सिंह! समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Mon, 15 Jan 2018 07:00 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
यूपी पुलिस के डीजीपी पद के लिए योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, ओ.पी. सिंह की जगह सूर्य कुमार और भावेश सिंह के नाम की चर्चा, 16 दिन बाद भी ओ.पी. सिंह ने नहीं संभाला है यूपी डीजीपी का पद
यूपी पुलिस के डीजीपी नहीं बनेंगे ओ.पी. सिंह!
 
2
यूपी पुलिस में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती का विज्ञापन जारी, 22 जनवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 300 अंकों की होगी लिखित परीक्षा, माइनस मार्किंग भी होगी
22 जनवरी से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का आवेदन
 
3
यूपी में आलू के रेट गिरने पर दाम में अंतर की भरपाई करेगी सरकार, आलू किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी, मंत्री समूह की रिपोर्ट के बाद होगी घोषणा
आलू किसानों को बड़ा तोहफा देगी सरकार
 
4
मदरसों की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को आया दाऊद इब्राहिम के गुर्गे का फोन, फोन पर दी जान से मारने की धमकी
वसीम रिजवी को दाऊद ने धमकाया!
 
5
सीतापुर की शारदा सहायक नहर में बोरे में बंद दो लड़कियों के शव मिले, हत्या कर शव नहर में लाकर फेंकने की आशंका, दोनों लड़कियां सगी बहनें हो सकती हैं, जांच जारी
सीतापुर शारदा नहर में मिली दो लड़कियों की लाश
 
6
खुफिया एजेंसियों ने भेजे इनपुट्स, दिल्ली में तीन आतंकियों के घुसने की आशंका, 26 जनवरी पर हमले का अलर्ट
गणतंत्र दिवस पर हमले की आशंका
 
7
चीफ जस्टिस के खिलाफ मोर्चा खोलनेवाले चार जजों को मिला पूर्व जजों का साथ, CJI को खुला पत्र लिखकर कहा, केस आवंटन के नियम बनें और पारर्दर्शी
चीफ जस्टिस के खिलाफ मोर्चा हुआ मजबूत!
 
8
20 लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी जल्द बन सकती है हकीकत, 29 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में बिल पास होने के पूरे आसार
20 लाख की ग्रेच्युटी होगी टैक्स फ्री!
 
9
क्रिकेट अंडर 19 विश्वकप का न्यूजीलैंड में आगाज, भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से पीटा, कप्तान पृथ्वी शॉ ने बनाए 94 रन, गेंदबाज कमलेश नगरकोटी ने 29 रन पर झटके तीन विकेट
U19 CWC में भारत की जानदार शुरुआत
 
10
और, बिग बॉस 11 की विजेता बनी देशभर की प्यारी अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे ने हिना खान को पछाड़कर पहना ताज, इनाम में मिले 44 लाख रुपये और कलर्स टीवी का एक शो
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा, सही पकड़े हैं!

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें