फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक यात्रा पर पीएम मोदी समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Tue, 04 Jul 2017 04:03 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv
  1 तीन दिन की इजरायल यात्रा पर पीएम मोदी रवाना... किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये है पहली इजरायल यात्रा... आतंकवाद और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर होगी चर्चा... ऐतिहासिक यात्रा पर पीएम मोदी   2 पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात का दिखा असर... अमेरिका में 53 हवाई अड्डों पर नहीं होगी भारतीयों की जांच... अमेरिका में भारतीय नागरिकों को ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम में जगह दी गई जगह... US में इंडियन्स की फ्री एंट्री!   3 हाईवे पर शराबबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, शहर के अंदर के हाईवे को डिनोटिफाई करना गलत नहीं... हाईवे के 500 मीटर इलाके में शराब बिक्री पर लगाई गई थी रोक... अंदरवाले हाईवे पर मिलेगी शराब!   4 यूपी के फिरोजाबाद के अभय अग्रवाल ने किया कमाल... 15 साल की उम्र में IIT में पाया दाखिला... बनना चाहते हैं रोबोटिक इंजीनियर...AUTV पर अभय से सुनिए उनकी सफलता की कहानी... फिरोजाबाद का हीरा   5 अलीगढ़ में नशे में धुत्त सिपाही ने जमकर मचाया हंगामा, फोन पर चीख चीख कर की गाली गलौच, पिस्तौल से की हवाई फायर, एसएसपी ने कहा, होगी विभागीय जांच... दारूबाज सिपाही का हंगामा   6 कानपुर के थाने में दरोगा ने करवाई प्रेमी जोड़े की शादी... खुद किया कन्यादान... पुलिसवाले बने घराती-बाराती... घर से भागे हुए थे लड़का लड़की... ऐसी पुलिस देखी नहीं कभी   7 सिक्किम के बाद समंदर में भी चीन की चालबाजी... भारतीय समुद्री क्षेत्र में चीन ने उतारी अपनी सातवीं पनडुब्बी... सिक्किम के डोकलाम में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच चल रहा है गतिरोध... चीन की चालबाजी   8 नहीं थम रहा गौरक्षा के नाम पर भीड़ का बवाल... असम के सोनापुर में कथित गौरक्षकों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा... सभी सही कागजात दिखाने के बावजूद बेरहमी से पीटते रहे... गौरक्षा के नाम पर फिर लिंचिंग   9 बैंगलुरु मेट्रो स्टेशनों के साइन-बोर्ड पर हिन्दी भाषा के इस्तेमाल पर मचा बवाल... मेट्रो स्टेशन के साइन बोर्ड पर छपे हिन्दी अक्षरों पर चिपकाए गए टेप... दक्षिण में हिन्दी पर बवाल   10 तेलंगाना में बिजली के खंभे पर लटकी मिली तेंदुए की लाश.... रिहायशी इलाके में घुस आया था तेंदुआ... भीड़ से बचने के लिए चढ़ा बिजली के खंभे पर... करंट लगने से हुई मौत...
बिजली के खंभे पर तेंदुए की लाश

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें