ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
1.
गुजरात के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने गौरक्षा के नाम पर हिंसा का किया विरोध, बोले, कैसे लोग हैं, गाय के नाम पर इंसान को मारते हैं...
गोरक्षा के नाम पर हिंसा ठीक नहीं: मोदी
2.
तृणमूल कांग्रेस के बहिष्कार के बाद कांग्रेस ने भी किया GST का विरोध, कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी का बयान, कांग्रेस नहीं बनेगी जीएसटी के मध्य रात्रि महाधिवेशन का हिस्सा
मध्यरात्रि महाधिवेशन का बहिष्कार
3.
उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए तारीखों का एलान... चार जुलाई को अधिसूचना होगी जारी... 18 जुलाई से नामंकन... 21 जुलाई तक नाम ले सकेंगे वापस... पांच अगस्त को चुनाव के बाद आ जाएंगे नतीजे...
कौन बनेगा उपराष्ट्रपति?
4.
सैनिकों को लेकर आजम खान के बयान पर भड़के पूर्व एसपी नेता अमर सिंह, आजम खान ने मीडिया पर फोड़ा ठीकरा, कहा तोड़-मरोड़ कर पेश की गई बात
बुरे फंसे आजम
5.
पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की पार्टी नेता ही लगा रहे बत्ती, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और मीनाक्षी लेखी की तस्वीरें वाइरल
मोदी के अभियान को मंत्री की बत्ती
6.
सीएम नीतीश कुमार के सेमिनार में गेम खेलते रहे सूबे के पुलिस अधिकारी, फोन पर कैंडी क्रश खेलने का वीडियो आया सामने, उच्चाधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
बिहार पुलिस का ड्यूटी पर कैंडी क्रश
7.
कानपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ बड़ी लूट, बंदूक की नोक पर बैंक के बाहर से लूट लिए नौ लाख रुपये... लुटेरों का सुराग लगा पाने में अब तक नाकाम पुलिस
कानपुर में दिन दहाड़े लाखों की लूट
8.
एफटीटीआई के चैयरमैन गजेंद्र चौहान ने पाकिस्तान और चीन की तुलना दुर्योधन और शकुनि से की, कहा पीएम के संसदीय क्षेत्र से हो चुकी है चीन के खिलाफ कूटनीतिक लड़ाई का शुरुआत,
‘काशी से चीन के खिलाफ महाभारत’
9.
फिर बिगड़े योगी की मंत्री के बोल, यूपी के लखीमपुर में समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी ने अफसरों को बताया भिखारियों से भी गया गुजरा
योगी के मंत्री के बिगड़े बोल
और,
10.
अमिताभ, सलमान, आमिर, प्रियंका, ऐश्वर्या को ऑस्कर सदस्य बनने का न्योता, ऑस्कर एकेडमी में शामिल होकर कर सकेंगे ऑस्कर एवार्ड्स के लिए वोट, सूची में शाहरूख नहीं
बॉलीवुड को ऑस्कर का न्यौता