फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर के चार हैवान गिरफ्त में समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Sun, 23 Jul 2017 12:04 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें। 
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv

1
25 मई को ग्रेटर नोएडा में हुए जेवर कांड के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में... मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को लगी गोली... मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी थी दंबिश...
जेवर के चार हैवान गिरफ्त में
 
2
jul23v4
यूपी के बरेली में अलीगंज इलाके में कांवड़ियों और ITBP के जवानों पर भीड़ ने किया पथराव... करीब बीस कांवड़िये और ITBP के चार जवान घायल... एक अफसर सस्पेंड... जांच शुरू...
कौन बिगाड़ रहा सौहार्द? 
 
3
दिल्ली के तिमारपुर इलाके से पुलिस ने तिब्बती फोटोग्राफर को किया गिरफ्तार... उड़ा रहा था कैमरा लगा ड्रोन... पुलिस ने ड्रोन और कैमरा दोनों किए जब्त... पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा गया तिब्बती फोटोग्राफर...
ड्रोन कैमरे से सुरक्षा में सेंध!
 
4
आतंकी संगठन IS के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी की मौत पर अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का बयान... जब तक लाश नहीं देख लेते विश्वास नहीं करेंगे... बगदादी की अभी भी कर रहे हैं तलाश...
जिंदा है बगदादी!
 
5
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी की कुर्सी जाना लगभग तय... शनिवार रात कांग्रेस नेताओं से मिले नीतिश कुमार... राहुल गांधी ने तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर जाताई नाराजगी...
तेजस्वी के खिलाफ ‘बाबा’!
 
6
अब अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाइये... आठवीं तक बच्चों को फेल न करनेवाली व्यवस्था को जल्द बंद कर सकती है केंद्र सरकार... केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राज्यों से कर रहे हैं बात...
आपका बच्चा पांचवीं पास है क्या?
 
7
jul22v39
यूपी के जालौन में बैंक डकैती में सामने आया हैरान करनेवाला CCTV फुटेज... दिन दहाड़े बैंक में ग्रेनेड फेंक कर तीन लाख रुपये ले उड़े थे लुटेरे... अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं...
CCTV : ग्रेनेड हमले से लूटा बैंक
 
8
रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वॉर्ड ब्वॉय ने रखी अपने बेटे की बर्थडे पार्टी... रात भर हुआ नाच गाना और खान... मरीज रहे बेहाल... पार्टी में शामिल थे सीनियर डॉक्टर भी...
अस्पताल में पार्टी, मरीज बेहाल
 
9
jul23v3
बरसात में महंगी होती सब्जियों के बीच सब्जी विक्रेताओं ने बढ़ाई टमाटर की सुरक्षा... मंडियों में तैनात किए गए बंदूकधारी गार्ड्स... मुबंई में चोरी कर लिए गए थे तीन सौ किलो टमाटर...
संगीन के साए में टमाटर
 
10
चंद्रशेखर आजाद की 111वीं जयंती पर देश का नमन... सम्मान में इलाहाबाद में जारी की गई पोस्टकार्ड की सीरीज, तो वहीं वाराणसी की सेंट्रल जेल में जल्द लगेगी आदम कद लौ प्रतिमा...
आजाद था, आजाद ही रहा
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें