ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – http://www.amarujalatv.com/
1
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में हो रही धांधली का सनसनीखेज खुलासा... अखिलेश राज में पैसे लेकर बांट दी गई आन्सर की... देखिए स्टिंग ऑपरेशन सिर्फ अमर उजाला टीवी पर...
अखिलेश राज में हुआ रिश्वत का खुला खेल!
2
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, लगाई गांववालों के साथ चौपाल... पहले कांग्रेस ने राज्य सरकार पर राहुल के दौरे को रद्द करने का लगाया था आरोप...
अमेठी में राहुल की चौपाल
3
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव... साथ में दिखा 500 गाड़ियों का काफिला... आगरा नहीं पहुंचे मुलायम सिंह यादव...
500 गाड़ियों के साथ आगरा पहुंचे अखिलेश
4
मेरठ में इंदिरा गांधी जन्मशताब्दी समारोह में कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी को बताया टीवी का प्रधानमंत्री
‘इंदिरा’ की सभा में ‘मोदी’ पर निशाना
5
मेरठ में खाना पहले पैक कराने के विवाद में एक युवक ने होटल में बीजेपी नेता पर चला दी गोली,घायल हुए नेता अस्पताल में भर्ती,हमलावर की तलाश जारी
मेरठ में बीजेपी नेता को मारी गोली
6
गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े... पूरे भारत में 33 लाख 69 हजार से ज्यादा लाइसेंसी हथियार... और आधे से ज्यादा हथियारों के लाइसेंस सिर्फ यूपी में...
तमंचों का राज्य है यूपी!
7
यूपी के गोंडा में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार... तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात...
गोंडा में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
8
राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को पंचकूला कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा... 38 दिन बाद मंगलवार को हुई थी गिरफ्तारी...
अब हनीप्रीत बताएगी राम रहीम के राज
9
कर्नाटक की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में हुई हत्यारों की पहचान... पर राज्य के गृहमंत्री ने कहा, सबूतों की कमी की वजह से पहचान उजागर नहीं कर सकते... SIT कर रही है जांच...
गौरी के हत्यारों की ये कैसी पहचान?
10
अब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर भी नहीं लगेगा सिक्योरिटी स्टैम्प... देश में पहले ही 10 हवाई अड्डों ने खत्म कर दिया है सिक्योरिटी स्टैम्प का चलन...
नो सिक्योरिटी टैग होगा वाराणसी एयरपोर्ट