ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
तकनीकी खराबी की वजह से भारतीय वायुसेना का MI 17 V5 हेलिकॉप्टर क्रैश.... अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से 12 किमी दूर हुआ हादसा... छह की मौत, एक गंभीर रूप से घायल... कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का दिया गया आदेश...
वायुसेना का MI 17 V5 हेलिकॉप्टर क्रैश
2
गुरुग्राम के प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब... स्कूल की लापरवाही से गई प्रद्युम्न की जान
‘रेयान’ ने प्रद्युम्न को मारा है!
3
डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट कमिटी के 45 सदस्यों को पंचकूला पुलिस ने भेजा नोटिस... 700 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी और हवाला कारोबार की पूरी डिटेल की होगी जांच...
हनीप्रीत के बाद विपासना का लगा नंबर
4
यूपी की राजधानी लखनऊ में साइकोकिलर का आतंक... गोमतीनगर के विपुल खंण्ड में एक घर में घुसकर दो लोगों को फावड़े से काट डाला... पुलिस के साथ तीन घंटे तक की पत्थरबाजी...
लखनऊ का ‘साइको किलर’
5
मेरठ के सरधना में पुलिसवाले ने विधायक संगीत सोम के छुए पैर... नेताजी ने भी आर्शीवाद देते हुए एसओ की थपथपाई पीठ...
यूपी पुलिस पर नेताजी का ‘हाथ’ है
6
कांग्रेस के नेता रामेश्वर डूडी का वीडियो वायरल... अपनी सुरक्षा में तैनात जवान से उतरवाए अपने जूते... मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे... वहीं, साथ मौजूद सचिन पायलट ने खुद अपने जूते उतारे...
रामेश्वर डूडी ने जवान से उतरवाए अपने जूते
7
विश्व बैंक ने पीएम मोदी की नीतियों को सराहा... भारतीय अर्थव्यवस्था की गिरावट को बताया अस्थायी... विश्व बैंक अध्यक्ष जिम योंग किम के मुताबिक जी एस टी से भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा फायदा...
पीएम मोदी के साथ विश्व बैंक
8
मुंबई में शाहरुख खान के दफ्तर रेड चिलीज प्रोड्क्शन में हुई तोड़फोड़... बीएमसी ने गलत तरीके से बनाए गए ऑफिस के कैंटीन को तोड़ा...
शाहरुख खान के दफ्तर में तोड़फोड
9
शनिवार को रांची में होनेवाले टी 20 मैच के लिए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बहाया पसीना... बल्लेबाजी की जमकर की प्रैक्टिस...
धोनी के घर में T20 की जंग
10
और
फीफा U-17 विश्व कप का आगाज... पीएम मोदी के लिए नवी मुंबई से दिल्ली शिफ्ट किया गया मैच... अमर उजाला टीवी पर देखिए मैच का पूरा हाल...
FIFA U-17 : दे दना दन