फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का जेएनयू में जलाया पुतला, बुलडोजर राज बर्बाद होने के लगाए नारे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में स्थित साबरमती ढाबा पर मंगलवार शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया गया। जेएनयू की प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले छात्रों ने पुतला जलाकर मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पुतला जलाने के दौरान छात्रों ने बुलडोजर राज बर्बाद होने के नारे भी लगाएं। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उसी के विरोध में पुतला जलाकर रोष प्रकट किया है। छात्रों ने कहा कि यूपी में न्याय और इंसानियत खत्म हो गई है। एसोसिएशन ने दलित युवक हत्या मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें