फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले से आहत अयोध्या के बबलू खान ने परिवार समेत इस्लाम छोड़ने की चेतावनी दी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 04:16 PM IST

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर अयोध्या के मुस्लिम एक्टिविस्ट ने खुद को सनातनी मुस्लिम बताया। उन्होंने कहा कि यदि इस्लाम यह कहता है कि निर्दोष हिंदुओं की हत्या की जाए तो हम परिवार सहित इस्लाम धर्म छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। शनिवार को बबलू ने तपस्वी छावनी पहुंचे। उन्होंने पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंसाचार्य को शंख भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आतंकवादी धर्म और मजहब का नाम लेकर हिंदू भाइयों को मारते हैं। जो कलमा नहीं जान रहे हैं, उनको गोली मारी जा रही है। जो कलमा पढ़ रहे हैं, उनको बख्श दे रहे हैं। यदि इस्लाम आतंकवाद है तो हम लोग इसे ठोकर मारते हुए इस्लाम धर्म छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हम पहले भी सनातनी थे, आज भी सनातनी मुसलमान हैं। कुरान में लिखा है 'प्यार मोहब्बत का पैगाम दें, प्यार मोहब्बत से एक-दूसरे का दिल जीतें'। इस्लाम को बदनाम करने के लिए आतंकवादी इस तरह का कृत्य कर रहे हैं। हमारे साथ तमाम मुसलमानों को एकजुट होकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए आगे आना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें