फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां कालका जी के मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

रविवार को प्रथम चैत्र नवरात्र के अवसर पर रियासी नगर के बीचोबीच ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां कालका जी के मंदिर में माथा टेकने और पूजा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह से ही मंदिर में लोगों का आना शुरू हो गया था। मां कालका की पवित्र व प्राकृतिक पिंडी के दर्शनों में के लिए लोगों ने कतारों में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार किया। मां कालका की पिंडी समक्ष ज्योत जला कर और आरती की गई इस में साथ ही सुख शांति ब समृद्धि की कामना की गई। सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक मंदिर माथा टेकने आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। नगर में स्थित मां कालका जी के प्रति स्थानीय लोगों के अलावा आस पास के गांव के लोग भी माथा टेकने आते है। मंदिर के इतिहास तीन सौ वर्ष पुराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें