फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही को नहीं किया जाएगा सहन: मंत्री रणबीर गंगवा

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अधिकारी विकास कार्यों की प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद तय समय सीमा के अंदर पूरा कराएं। इसमें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य विभाग का जनता से सीधा जुड़ाव है, क्योंकि दोनों ही विभागों की सेवाएं जनता की मूलभूत सुविधाओं में शामिल है, ऐसे में जनता को सभी सेवाओं का समय पर लाभ मिले क्योंकि जनता के हित सर्वोपरि है तथा विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो भी ठेकेदार कार्य करें, उस ठेकेदार के कार्यों को अधिकारी चेक करें तथा विकास कार्यों में संतुष्टि होने के बाद ही उसे एनओसी दें तथा दोनों विभागों के एसडीओ और जेई विशेष तौर पर फील्ड में रहें और कार्यों की गुणवत्ता को भी चेक करें। पैचवर्क का कार्य पूरा कराएं मंत्री ने कहा कि जून माह के अंत सभी सड़कों का पैचवर्क नहीं हो पाया है तो उन्हें पूरा कराएं। ताकि कोई दुर्घटना न हों। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य दिसंबर माह तक पूरा किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही है, ऐसे समस्या के समाधान के लिए प्रपोजल व एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भेजें ताकि समय रहते उसकी स्वीकृति दिलाई जा सके। जो भी कार्य हों उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को जरूर भेजी जाए। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी एसटीपी, वॉटर टैंक और पाइप लाइन डालते हैं तो भविष्य की योजनाओं को देखते हुए डालें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई विकास संगरोहा ने मंत्री रणबीर गंगवा को आश्वस्त किया गया कि सभी कामों को तय समय पर पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें