मवाना में तहसील रोड रामलीला मैदान में भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में रावण, कुंभकर्ण व विभीषण के जन्म का प्रसंग दर्शाया गया। दिखाया गया कि किस प्रकार रावण और कुंभकर्ण जैसे राक्षसों का जन्म हुआ और उनके जन्म से भय का वातावरण बन गया। प्रसंग में राक्षसी वंश, तपस्या, और रावण के बल-घमंड की शुरुआत को पौराणिक संदर्भों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।