'मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है। यही मांग लेकर हाथों में तख्ती थामे मासूम बच्ची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा में पहुंची। फिर क्या था सभा में मौजूद सभी लोगों की नजर उस प्यारी से बच्ची पर टिकी की टिकी रह गई। सीएम साय भी अपने आप को नहीं रोक पाये। बच्ची की इस मांग को पूरा करते हुए उन्होंने अपने पास बुलाया और प्यार से दुलारते हुए उसे बुके देकर सम्मानित किया।