फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने नशे के खिलाफ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की वेब सीरीज के पोस्टर का किया विमोचन

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से नशे के खिलाफ जन जागरूकता के उद्देश्य से बनाई जा रही वेब सीरीज "द व्हाइट ट्रुथ" के पोस्टर का शनिवार को शिमला में महापौर सुरेंद्र चौहान की ओर से विमोचन किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से बेहतरीन प्रयास किया गया है तथा समाज में नशामुक्ति की दिशा में बहुत ही कारगर प्रयास रहेगा। महापौर ने बताया कि इस वेब सीरीज को 25 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की ओर से औपचारिक रूप से लॉन्च करवाई जाएगी। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, समता की राष्ट्रीय संयोजिका सुमित्रा चंदेल, सेवानिवृत प्रधानचार्य डॉ. ओपी कायस्थ, मनोवैज्ञानिक डॉ. रवि भूषण तथा इस वेब सीरीज के निदेशक सूर्यांश, मुख्य कलाकार कपिल शर्मा, एडवोकेट हरदीप रोशटा, अंकित दुबे, आयुषी, लक्की, समीक्षा विनय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ये सभी कलाकार, तकनीकी टीम के सदस्य और सहयोगी विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने इस वेब सीरीज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वेब सीरीज के निदेशक एवं अदाकार सूर्यांश ने बताया कि यह वेब सीरीज एक सामाजिक अभियान का हिस्सा है जो नशे के दुष्प्रभावों को यथार्थ रूप में प्रस्तुत करेगी और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। समिति का उद्देश्य इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में एक मजबूत पहल करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें