मोगा सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को 4 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को 52 हजार रुपये ड्रग मनी एक स्कोडा कार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सिटी रविंदर सिंह और एसएचओ गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में दोसांझ रोड से लैंडके लिंक रोड पर नाका लगाकर चेकिंग के दौरान एक स्कोडा कार सवार विक्की अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति को तलाशी लेने पर कार से नशीली गोलियां बरामद हुई। इसके बाद उससे पूछताछ करने पर उसके गोदाम से पुलिस को ड्रामाडोल की 2,80,800, प्रीगैबलिन 300एमजी की 8,75,000 गोलियां,कोडीन सिरप 100एमएल की 4,500 शीशियां जिनकी कीमत 4,20,28000 रुपये है। आरोपी के पास कोई मेडिकल लाइसेंस नहीं था। विक्की अरोड़ा पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।