मथुरा के सौंख कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में छात्र छात्राओं के शारीरिक व नेत्र परीक्षण किया गया। और वजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ रेखा शर्मा ने किया। डॉ राजेश चौधरी ने कहा कि बच्चे आयरन व फोलिक ऐसिड की दवाइयो को नियमित रूप ले। डॉ रेखा शर्मा ने कहा कि छात्र छात्राएं इन दिनों फास्टफूड अधिक खा रहे है। उन्होनें फास्टफूड न खाने की सलाह दी है। इस मौके पर नर्सिंग डॉ राजेश देवी, नेत्र परीक्षक चतुर राम, सुनीता कुमारी, प्रवीण कुमार, विशेष अग्रवाल, सत्यवीर सिंह दिगंबरसिंह, रोम सिंहविशाल सिंह, यजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।