हरदोई शहर के नघेटारोड पर स्थित कीर्तिकृष्णा बाल चिकित्सालय में बुधवार शाम लगभग चार बजे आग लग गई। आग लगन से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए। आग को बुझाया जा रहा है। चिकित्सालय परिसर में काफी धुआं भरा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।