फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी स्लैब में बदलाव से किसानों, गरीबों व आम आदमी को मिलेगा सीधा लाभ- बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती करना मोदी सरकार का आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा जनहित और राष्ट्रहित में जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से मध्यम वर्ग, गरीबों किसानों को लाभ पहुंचेगा और देश को सशक्तिकरण की दिशा में आगे लेकर जाएगा। बड़ौली ने कहा कि इस फैसले से हर क्षेत्र को गति और उर्जा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव देशहित में लाभकारी साबित होगा। रोजमर्रा व जन उपयोगी वस्तुएं, किसानों के काम आने वाले सामानों के अलावा बुनियादी चीजों पर आम जन को काफी राहत मिलगी। मोदी सरकार का जीएसटी स्लैब में सुधार और सरलीकरण करना हर वर्ग के लिए लाभप्रद है। पंडित मोहन लाल ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किला की प्राचीर से देशवासियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की थी जिसे आज मोदी सरकार ने मूर्तरूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली से पहले ही देशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। जीएसटी के स्लैब में हुए इस बदलाव से देशवासियों को राहत मिलेगी। बड़ौली ने कहा कि सेकेंड जनरेशन रिफार्म की दिशा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लिए गए इस निर्णय से जीएसटी राजस्व में सालाना लगभग 47 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखकर मोदी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को इंकम टैक्स क्रांति के रूप में देखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें