ग्रेटर नोएडा में किसान सभा की सुनपुरा गांव में बुधवार को पंचायत में किसानों ने नए जमीन अधिग्रहण कानून के लाभ नहीं मिलने पर जमीन नहीं देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सभी को 20 फीसदी प्लाट, सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और किसान जनप्रतिनिधियों की चिंता का विषय नहीं है, यही वजह है कि वह कभी भी मुख्यमंत्री के सम्मुख किसानों की कोई मांग नहीं रखते है। किसान सभा के आंदोलन के नतीजे में प्राप्त उपलब्धियां पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। यह और कुछ नहीं केवल उनकी कमजोरी को ही जाहिर करता है।