फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया में रिसर्च: कैंसर से हुई मां की मौत तो ढूंढ निकाला जांच का आसान तरीका, जानें डॉ. राम ने क्या कहा

कैंसर से हुई मां की मौत तो ढूंढ निकाला जांच का आसान तरीका। बात हो रही है गोरखपुर में जन्मे डॉक्टर राम विनय पाण्डेय की, उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी वियाना, ऑस्ट्रिया में रिसर्च कर एआई रिजॉल्व सेंटर की स्थापना की है। इसके माध्यम से खून का सैंपल लेकर 20 हजार जींस की जांच की जाती हैं। लैब में तीन से चार स्तर पर जांच करके एक सप्ताह में हर प्रकार के कैंसर की पुष्टि कर दी जाती है। इसके साथ ही कौन से जींस में परेशानी हैं। उसके बारे में भी पता चल रहा है। यह तकनीकी अभी भारत में नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस तकनीक की खोज करने में सात साल लगे हैं। अब वह यह तकनीक अपने देश में भी लाना चाहते हैं। डॉ. राम विनय पाण्डेय ने बताया कि यूपी ट्रेड शो में सरकार की ओर से उन्हें बुलाया गया था। चिकित्सा विभाग के कई अधिकारियों के साथ यूपी ट्रेड शो में मुलाकात भी हुई है। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे डॉ. पांडेय ने बताया कि सरकार की मदद से इस तकनीक का देश व प्रदेश में भी उपयोग किया जा सकेगा। जिससे कैंसर की पहचान प्राथमिक स्तर पर ही हो सके। उन्होंने बताया कि खून का सैंपल लिया जाता हैं। उसके बाद इम्यून सेल की प्रोफाइलिंग की जाती हैं। जिससे हर एक मरीज की प्रोफाइलिंग पता चल जाती है। जिस भी जींस में परेशानी होती है। वह पता चल जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें