फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में कैदियों व बंदियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंचे डीजी जेल मोहम्मद अकील

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 10:48 PM IST

अंबाला सिटी के हर्बल पार्क के पास कैदियों व बंदियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का सोमवार शाम को डीजी जेल मोहम्मद अकील ने निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक पंप की व्यवस्था को जांचा। साथ ही कैदी व बंदियों से भी बातचीत की। इस दौरान डीजी जेल ने बताया कि सरकारी विभाग इस पेट्रोल पंप से उधार में तेल ले सकता है। लेकिन यह सुविधा आम लोगों के लिए नहीं है। बताया कि अंबाला में अभी हर रोज तेल की बिक्री पांच लाख तक है तो वहीं कुरुक्षेत्र में 15 लाख के करीब का तेल बिक्री है। इसके साथ-साथ जेल के अंदर कई प्रकार की चीजें जैसे बेकरी का सामान आदि तैयार किया जा रहा है। बताया कि हरियाणा में 6 पेट्रोल पंप सुचारू रूप से चल चुके हैं बाकी चार और शुरू होने वाले हैं। साथ ही सीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी लगवाया जाएगा। अंबाला में भी सीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें