फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: किरमारा के कामेश्वर धाम में मुख्यमंत्री को पहनाई नोटों की माला, नोट भी बरसाए, देखिए वीडियो

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 Jan 2026 09:18 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार रात को गांव किरमारा के श्री कामेश्वर धाम में पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री को नोटों की माला पहनाई गई। साथ ही उन पर नोटों की बारिश की भी गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किरमारा के श्री कामेश्वर धाम में ब्रह्मलीन संत श्री 1008 मुनि गिरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गद्दीसीन संत युगल गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराज ने पहले मुख्यमंत्री पर फूलों की और फिर नोटों की बारिश की। मुख्यमंत्री ने धाम को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धाम में लाखों लोगों की अटूट श्रद्धा है। श्री 1008 मुनि गिरी महाराज उच्च कोटि के संत थे। श्री कामेश्वर धाम के गद्दाशीन महाराज संत श्री 1008 मुनि गिरी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर चोला छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां शोक जताने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री किरमारा जाते हुए गांव कुलेरी में भी रुके। यहां कुछ लोग अलावा जलाकर बैठे थे। मुख्यमंत्री ने उनका हाल-चाल पूछा। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि आप चौधरी देवीलाल जैसे हैं। वे भी रास्ते में लोगों को देख कर रुक जाते थे और उनसे मिलते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें