फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं का मनाया जन्मदिन, अभिभावकों से किया संवाद

कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के देईथान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर रविवार को दोपहर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी पहुंच व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही केक काटकर छात्राओं का जन्मदिन मनाया। अधिकारियों की धर्मपत्नियों से जन्मदिन मनाने और गिफ्ट पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी। छात्राओं ने अपने हाथ से बने बुके भेंट कर सभी का स्वागत किया। वहीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने छात्राओं और उनके अभिभावको से सीधे संवाद कर पढ़ाई सहित सभी मुद्दों पर बात किया।वही कुछ कमियों मिलने पर बात कर उसे सुधारने की बात कही। जिला स्तर पर आकांक्षा समिति का गठन जिलास्तरीय अधिकारियों की पत्नियों ने किया है। जिसका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा सहित जन समस्याओं का समाधान करने को लेकर है।जिसमें जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की धर्मपत्नी प्रीति मिश्रा अध्यक्ष हैं। साथ मे एडीएम की धर्मपत्नी अंजली सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट की धर्मपत्नी किरण सिंह, बीएसए की धर्मपत्नी दिशा उपाध्याय, तथा पीडी की धर्मपत्नी संगीता त्रिपाठी भी शामिल हैं।जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंच वहां छात्राओं से संवाद किया। वहीं बच्चो को स्कूल न आने या अभिभावकों द्वारा न भेजे जाने सहित अन्य विभिन्न समस्या पर बात किया।अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। जिससे उनका बौद्धिक विकास के साथ सामाजिक अच्छाई बुराई के बारे में जाने और आगे चलकर अपना भविष्य निर्माण कर सकें।वहीं बच्चों से कहा कि आप देश के निर्माता हैं। आप प्रतिदिन स्कूल आएंगे तो आपका ज्ञान बढ़ेगा। समाज और देश में क्या हो रहा है उसकी जानकारी आप जानेंगे।अगर पढ़ाई नही करेंगे तो न तो नौकरी मिलेगी और न तो आप कुछ कर पाएंगे। कस्तूरबा विद्यालय में इस माह में कुल 11 छात्राओं का जन्मदिन था।अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और गिफ्ट देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। छात्राएं अधिकारियों की धर्मपत्नियों से जन्मदिन मनाने और गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठीं।उन्होंने कंपोजिट विद्यालय कोपागंज में पहुंच बच्चों और अभिभावकों से बात कर बच्चो को प्रतिदिन स्कूल भेजने को लेकर अपील किया।इस अवसर पर बीएसए संतोष उपाध्याय, जिला समन्वयक अनिल चौरसिया, खंडशिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें