मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर फिर चौंकाया। शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री की ओर किया इशारा। नीतीश कुमार की बातों से शिक्षा मंत्री हुए असहज। नीतीश कुमार ने कहा- ऐ, खड़ा हो। आपको जानबूझकर हमने ये विभाग दिया है। ठीक से काम करवाइए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला शिक्षिकाओं को भी किया उत्साहित। कहा- सभी महिलाएं खड़े होकर मुस्कुराइए।