अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में गाय को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता और ऐनिमल प्रोटेक्शन व एंटी क्राइम संस्था के पदाधिकारी के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच गाय की देखभाल और उसे लेकर अधिकार को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।