दिवंगत संभल के पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क व उनके पोते सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम से लगे दो मीटर बिजली विभाग ने जांच के लिए विद्युत परीक्षणशाला भेजे हैं। इस विद्युत परीक्षणशाला के एक्सईएन सुप्रीत सिंह ने दिवंगत पूर्व सांसद और सांसद के नाम से नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि 19 दिसंबर को विद्युत परीक्षणशाला में मीटर की जांच के लिए सांसद व पूर्व सांसद के प्रतिनिधि को बुलाया गया था लेकिन वह कुछ समय के बाद चले गए और बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं आए। इसलिए जांच नहीं हो सकी। इसलिए अब मीटर के परीक्षण के लिए 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है।