Kumar Vishwas Comment On RSS-BJP: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुमार विश्वास ने राम कथा के दौरान आरएसएस को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कह दिया. अब इसको लेकर कुमार विश्वास की सफाई सामने आई। वहीं कुमार विश्वास की रामकथा निरस्त होने का एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। जिसके पास भी ये पत्र पहुंचा, वो चौंक गया। हालांकि महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ने इसे झूठा बताया है।