जयपुर स्टेशन पर हुए उद्घाटन समारोह को दिल्ली से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सियासी निशाना साधा और सीएम अशोक गहलोत पर भी तंज कसा। उन्होंने पहले सचिन पायलट को लेकर चल रहे कांग्रेसी सियासी संकट पर चुटकी ली। फिर अपनी भाषण में कहा कि गहलोत जी आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू हैं। पीएम मोदी ने कहा- गहलोत मेरे मित्र हैं, जो इन दिनों राजनीतिक आपाधापी और अनेक संकटों से गुजर रहे हैं। राजनीतिक संकट में भी वक्त निकाला और काम के लिए हम पर भरोसा जताया।