फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Encounter: एनकाउंटर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था इलाका!

Tue, 24 Dec 2024 06:33 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले मार्ग का शांत इलाका सोमवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पूरनपुर के ज्यादातर लोगों की नींद गोलियों की आवाज से खुली। दूर तक गांवों और इस मार्ग से आवागमन कर रहे लोग सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस वाहनों के सायरन ने बड़ी घटना की कहानी कह दी। घटना के बाद पुलिस ने पुल के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले रास्ते पर जाने की सूचना मिली तो पंजाब और पूरनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुल से करीब दो किलोमीटर जाने पर सूनसान स्थान पर आतंकियों को ललकारा गया तो वे हमलावर हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें