शेयर मार्केट में आईपीओ निवेश का झांसा देकर एक स्थानीय व्यक्ति से 62 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का कौशाम्बी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर क्राइम थाना की साइबर सेल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश के भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के खिलाफ देशभर में 2.56 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।