फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS officers Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार ने 95 आईएएस अधिकारियों का किया प्रमोशन

Thu, 26 Dec 2024 07:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 95 अफसरों को क्रिसमस के अवसर पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित सात आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत 38 आईएएस को जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव स्तर से सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। नियुक्ति विभाग ने बुधवार को प्रमोशन का आदेश  जारी किया। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इनके  अतिरिक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन किया  गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें