रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भिखारियों की संख्या को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी की ओर से चलाए गए विशेष अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है।
अब प्लेटफार्मों पर भिखारियों का जमावड़ा नहीं लग रहा है। इसके साथ ही हर महीने मिलने वाले पांच से छह अज्ञात शवों की संख्या में भी कमी आई है जिससे रेलवे और जीआरपी दोनों को होने वाली परेशानी कम हुई है।