हैदराबाद के स्कूल में पढ़नेवाली एक लड़की ने अपनी टीचर पर मामूली बात पर पीटने और क्लास में बंद कर देने के आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने कहा कि जब वो अपनी बच्ची को स्कूल लेने गईं तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। ये बच्ची हैदराबाद के विजनरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में पढ़ती है।