भोपाल में फिल्म 'घूसखोर पंडित' के विरोध में दूसरे दिन भी ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरा। एमपी नगर में प्रदर्शन कर फिल्म का नाम बदलने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। पोस्टरों पर जूते मारकर आक्रोश जताया गया। कार्रवाई न होने पर आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाने की चेतावनी दी गई।