10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर दस संगठनों के दिल्ली कूच के आंदोलन को लेकर किसानों में दो फाड हो गए है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने लाइव आकर सोशल मीडिया पर दिल्ली कूच न करने की बात कही है। वहीं नौ संगठन अभी भी दिल्ली कूच कर गिरफ्तारी देने में लगे है। शुक्रवार को भी परी चौक पर पचास से अधिक किसान और महिलाओं को दिल्ली कूच करने के प्रयास में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर 25 नवंबर को दस किसान संगठनों ने ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के दफ्तर पर धरना देने के बाद दो दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया था।