भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कभी बारिश में भीगते हुए भाषण देना तो कभी बारिश में भीगते हुए अपनी यात्रा को जारी रखना तो कभी बच्चे के साथ रोड पर पुशअप लगाते हुए। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राहुल गांधी पानी की टंकी पर चढ़ कर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।