फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों के एनकाउंटर पर रोहित गोदारा की चुनौती

Fri, 19 Sep 2025 08:27 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया। एनकाउंटर को सनातन की हार बताते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास भी किया गया है। तो वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो पुलिस और सख्ती से निपटेगी।

एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।

रोहित गोदारा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट में लिखा है कि ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया है। यह एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार है। हम हमारे शहीद भाइयों के लिए वो काम कर सकते हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पावर वाला हो, वक्त लग सकता है, लेकिन इसकी माफी नहीं है। 

जानकारी सामने आई है कि फरार दोनों आरोपियों नकुल व विजय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। मारे गए शूटरों की तरह इन पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम था जो अब दिल्ली पुलिस के खाते में जाना तय है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस ने दिल्ली से संपर्क किया है। दोनों का बी वारंट लेने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें