बुधवार को दिल्ली में मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी 70 सीटों पर एक ही दिन में वोट डाले जाएंगे। 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार चुनेंगे। ऐसे में मतदान के दिन सरकार ने दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जिससे कि हर किसी को बिना कोई रुकावट के मतदान करने का मौका मिले। बुधवार को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर ऑफिस में अवकाश रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में सभी बैंक और स्कूल भी बंद रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि मतदान के दिन दिल्ली में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।