फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: कांग्रेस की पहली सूची जारी, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित को टिकट

Fri, 13 Dec 2024 12:37 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अनिल चौधरी, संदीप दीक्षित और हारुन यूसूफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पहली सूची देखकर ही लग रहा है कि इस बार वह मजबूत लड़ाई के इरादे से मैदान में उतर रही है। कांग्रेस की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम स्वयं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहा जा सकता है जो बादली सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे पहले भी इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार बदली परिस्थितियों में वे कांग्रेस के लिए अच्छी लड़ाई लड़ सकते हैं। लेकिन नई दिल्ली से अगर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें