हैदराबाद में एक न्यूज एंकर ने अपने ही घर की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम वी. राधिका रेड्डी बताया जा रहा है। राधिका एक तेलगू न्यूज चैनल में काम करती थीं। पुलिस ने राधिका का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत का कारण कोई और नहीं बल्कि उनका दिमाग है। वो काफी दिनों से डिप्रेशन में थीं।