पाकिस्तान के लरकाना में एक महिला सिंगर को शादी के समारोह में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि सिंधी गायिका सामिना सिंधु छह महीने की गर्भवती थी। सामिना को गोली मारने की वजह चौंकाने वाली है। नशे में धुत्त हत्यारों ने सिर्फ इसलिए सामिना को गोली मार दी क्योंकि वो खड़ी होकर गाना नहीं गा रही थी।