कानपुर में एक बार फिर दुस्साहसिक बदमाशो ने खाकी के वजूद को चुनौती देते हुए एक फायनेंस कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करके 22 लाख की लूट कर ली । लूट करने के बाद बदमाश बड़े आराम से तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। लूट & शूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । आनन् फानन में पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर जांच की और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया ।